फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chandraprakash giving knowledge aobut painting

चित्रकला की बारीकियां सिखा रहे चंद्रप्रकाश

Thu, 14 Jul 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
chandraprakash giving knowledge aobut painting
अपने कृति में रंग भरते चित्रकार चंद्रप्रकाश - फोटो : BASTI
चित्रकला की बारीकियां सिखा रहे चंद्रप्रकाश
विज्ञापन

चित्रकला प्रेमी 35 बच्चों को दे रहे हैं निशुल्क प्रशिक्षण
बचपन में पिता की बनाई गईं मिट्टी की मूर्तियों से मिली प्रेरणा
राष्ट्रीय स्तर सहित मिल चुके हैं कई सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। चित्रकला के क्षेत्र में प्रदेश सहित अन्य राज्यों में नाम रोशन करने वाले चंद्रप्रकाश चौधरी 11 वर्षों से चित्रों में रंग भर रहे हैं। वहीं, वह 35 बच्चों को चित्रकला के क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। चंद्रप्रकाश को राष्ट्रीय स्तर सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
गौर विकास खंड के बैदोलिया अजायब गांव के किसान रामदुलारे चौधरी के बेटे चंद्रप्रकाश चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवा में अनुदेशक हैं। बचपन से चित्रकला के प्रेमी को पिता के हाथों बनाईं मिट्टी की मूर्तियों से कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने गांव के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद इंटर की शिक्षा गनेशपुर इंटर कॉलेज से पास की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या को चुना। उन्होंने राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से चित्रकला का अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2011 में चंद्रप्रकाश ने पहली बार एकल चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चंद्रप्रकाश ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, मनवर महोत्सव आदि कार्यक्रमों में चित्रकला का प्रदर्शन किया था। वर्ष 2012 में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन आंबेडकर नगर जिले के देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी में किया गया। यहां इन्हें फर्स्ट एण्ड लास्ट नामक चित्रकृति के लिए सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय चित्रकार किशन सोनी ने सम्मानित किया।
वर्ष 2014 में इसी कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन में चंद्रप्रकाश को बेहतर कलाकृति के लिए प्रोफेसर चित्रलेखा सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। तीन जनवरी 2021 को गोंडा में सावित्री बाई फूले सम्मान मिला। 14 फरवरी को गोंडा में नेशनल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 17 मार्च को प्रेरणा ज्ञान समारोह में प्रेरक शिक्षक सम्मान मिला। पांच सितंबर को गोंडा में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी में राधाकृष्णन सम्मान मिला। जबकि 12 जनवरी 2022 को गोंडा में स्वामी विवेकानंद सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा छह फरवरी 2022 को बिहार के पटना में आयोजित पर्यावरण उत्सव सम्मान से नवाजा गया।
अब तक एक हजार चित्र बना चुके हैं
चंद्रप्रकाश बताते हैं कि वर्ष 2011 से शुरू किए गए चित्रकारी में उन्होंने पहली बार गायक मोहम्मद रफी का चित्र बनाया था। अब तक उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति, प्रथम प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री तक, परमवीर चक्र विजेता से सभी सम्मानित एवं भारत रत्न प्राप्त नोबेल पुरस्कार प्राप्त विजेता के अलावा 25 महापुरुषों का चित्र बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ऑनलाइन दे रहे प्रशिक्षण
चंद्रप्रकाश कोरोना काल से ही बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके एवज में वह कुछ नहीं लेते हैं। कहते हैं कि अयोध्या, आंबेडकर नगर के अलावा जिले के 35 बच्चों के जीवन में वह कला के रंग भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed