Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chandni from Batela and Azeem from Pursiya held sway.

Basti News: बटेला की चांदनी और पुर्सिया के अजीम का रहा दबदबा

Sun, 29 Nov 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chandni from Batela and Azeem from Pursiya held sway.
मानिकचंद। साऊंघाट शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पुर्सिया परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो और गोला फेंक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला की चांदनी और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्सिया के मो. अजीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबदेइया की सुनैना प्रथम और दुदराक्ष की राधा द्वितीय रहीं। 200 और 400 मीटर दौड़ में बटेला की चांदनी ने पहला और अल्का ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्सिया के मो. अजीम प्रथम रहे। पैड़ा खड़ा के अशोक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौआमीर की टीम विजेता और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्सिया की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. अहफाज, मो. रिजवान, जुल्फिकार, साधना, शबाना और आशिकी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार और बीडीओ डॉ. समय प्रकाश पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही बच्चों में अनुशासन और खेल भावना विकसित होती है।

इस दौरान रेफरी कमर खलील अंसारी, पंकज मिश्रा, अशोक यादव, रामकुमार वर्मा, अखिलेश मिश्र, मो. रुकनुद्दीन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनामिका सिंह, उमेश तिवारी, त्रियुगीनाथ चौधरी, अश्वनी दूबे, प्रभात शुक्ला, महेंद्र पटेल और ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed