फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Challan of nine tractor-trolleys carrying sugarcane to Babhanan Sugar Mill

Basti News: बभनान चीनी मिल गन्ना ले जा रहे नौ ट्रैक्टर-ट्राॅले का चालान

Thu, 04 Dec 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Challan of nine tractor-trolleys carrying sugarcane to Babhanan Sugar Mill
बभनान में ओवरहाईट ट्रॉले की जांच करती गोंडा आरटीओ की टीम- संवाद
बभनान। बाजार व रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार लग रहे जाम की वजह बने ओवरहाइट गन्ना लदे ट्राॅलों पर आखिर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को यातायात व परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बभनान में नौ ट्राॅलों पर 2.94 लाख का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बभनान के वार्ड 9 लक्ष्मीबाई नगर निवासी विष्णु कसौधन ने डीएम पोर्टल पर ओवरहाइट ट्राॅला के संचालन से जाम की समस्या होने की शिकायत की थी। इस पर डीएम गोंडा प्रियंका निरंजन के निर्देश पर एआरटीओ रामचंद्र भारती व यातायात निरीक्षक अपनी टीम के साथ बभनान पहुंचे और जगह-जगह ओवर हाइट गन्ना लदे ट्राॅलों को रोक कर उनसे कागजात मांगे तो किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

एआरटीओ गोंडा रामचंद्र भारती ने बताया कि बभनान में शिकायत के आधार पर जांच की गई वहां ओवर हाइट गन्ना लदे ट्रॉले पाए गए और किसी प्रकार का पंजीकरण अभिलेख न मिलने पर उनके विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की गई है। वही चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय में बताया कि गन्ना ढुलाई के लिए सिर्फ ट्रकों का अनुबंध किया जाता है। ट्रांसपोर्टर मनमाने तरीके से गन्ना ढुलाई में ट्राॅलों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed