{"_id":"68f54b65a134c2327e0c6df4","slug":"chairman-also-filed-a-case-of-attempted-murder-in-the-boundary-wall-dispute-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146148-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चहारदीवारी विवाद में चेयरमैन ने भी दर्ज कराया हत्या की कोशिश का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चहारदीवारी विवाद में चेयरमैन ने भी दर्ज कराया हत्या की कोशिश का केस
Mon, 20 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। बभनान नगर पंचायत में चहारदीवारी के विवाद में रविवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने चेयरमैन प्रबल मलानी की तहरीर पर आठ नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा, हत्या की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया। वहीं, एक दिन पहले दूसरे पक्ष ने चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
सीओ संजय सिंह ने बताया कि प्रबल मलानी निवासी वार्ड नं 7 बभनान बाजार ने तहरीर दी है कि वार्ड नं 12 निवासी अत्रऋषि जायसवाल, आशीर्वाद जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विवेक तिवारी, अरुण तिवारी, विशाल सिंह, सद्दाम हुसैन, ओमप्रकाश तिवारी और अन्य अज्ञात लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करना चाहते थे।
मामला 18 अगस्त की दोपहर का है, जब सफाई कर्मचारी ओम रावत ने मलानी को सूचना दी कि वार्ड नं 9 अंतर्गत रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है। मौके पर पहुंचे चेयरमैन और ओम रावत पर आरोपी सरिया, फरसा, कुदाल लेकर हमला कर अपशब्द बोलने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि ओम रावत पर जातिसूचक गालियां भी दी गईं। इसके अलावा आशीर्वाद जायसवाल ने विवेक सिंह का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए, साथ ही चश्मा तोड़ दिया।
घटना के बाद आरोपी जान-माल की धमकी देकर वहां से चले गए। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि प्रबल मलानी की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना सीओ हर्रैया संजय सिंह के पास भेजी गई है। संवाद