{"_id":"58b1c0a64f1c1b0511b2515b","slug":"centre-spread-chaos-in-the-country-raj-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने देश में अराजकता फैलाई: राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने देश में अराजकता फैलाई: राज बब्बर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
राजबब्बर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आतंकी गतिविधियों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अराजकता फैला रखी है। पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि देश का विकास न हो। जनता परेेशान रहे। राजबब्बर शनिवार को कप्तानगंज के तिलकपुर शिव मंदिर परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। नोटबंदी के मुद्दे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश भर में दो माह तक लोग परेशान रहे। पैसे के अभाव में किसान बर्बाद हो गए, बावजूद इसके मोदी को किसानों का दर्द नही दिखा।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी की जनता को मूर्ख बनाकर भाजपा वोट लेना चाह रही है। केंद्र सरकार ने यूपी की जनता के साथ छलावा किया है। पीएम एक ओर अच्छे दिन का सपना दिखा रहे हैं और दूसरी ओर नोटबंदी के बाद 150 लोगों की जान चली गई। कहा कि अगर यूपी में फिर से सपा और कांग्रेस की सरकार बनी तो यूपी की तस्वीर बदल जाएगी। कप्तानगंज विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि कप्तानगंज के विधायक बिना विकास किए ही जनता को गुमराह कर रहे हैं। यहां की सड़कें सबसे अधिक खराब है। सपा कांग्रेस के साझा प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह ने विधान सभा क्षेत्र के चौमुखी विकास का आश्वासन दिया। सभा के दौरान मंच पर जनप्रतिनिधियों की भीड़ अधिक हो गई। किसी अप्रिय घटना होने की आशंका से प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार मंच पर से भीड़ कम करने की बात कही। उसके बाद भी स्थानीय नेताओं का मोह मंच से नहीं छूटा
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष राजा राम यादव, पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप पांडेय, मनोज सिंह रानू, उदय, समीर कुमार चौधरी, विनोद कसौधन, जगदीश चंद्र अग्रहरि, बसंत चौधरी, डॉ. विद्या मिश्रा, राजेश मिश्रा, राम केवल यादव, बाबूराम सिंह, निजामुद्दीन, अंजुम बेगम, राजेंद्र चौरसिया, बब्बू यादव, अमरदेव सिंह, रमेश चौबे सहित अन्य मौजूद रहे।