फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Celebration of Prakash Parv of Guru Nanak Dev, grand procession took place

Basti News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की धूम, निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 25 Nov 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Prakash Parv of Guru Nanak Dev, grand procession took place
गुरु नानक देव के 554 प्रकाश उत्सव पर सजी झाकी।
बस्ती। श्रीगुरु नानक देव के 554वें प्रकाश उत्सव पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकली। गुरुद्वारा गांधीनगर के तत्वावधान में कंपनी बाग से निकली शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। शोभायात्रा के दौरान ‘जो बोले सो निहाल-सतश्री अकाल’ से समूचा गांधीनगर क्षेत्र गूंजता रहा। मनमोहक आतिशबाजी और पुष्पवर्षा शहरियों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का समापन गांधीनगर गुरुद्वारा में आयोजित लंगर से हुआ।
विज्ञापन


कंपनी बाग से शुरू हुई शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहब की सवारी निकली। सवारी को फूल-मालाओं से सजाया गया। यात्रा के आगे पंच प्यारे चलते रहे। रास्ते को श्रद्धालु पानी से धुलते व साफ करते रहे। ‘सतगुरु नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होवा, जित्थे बाबा पैर धरे पूजा आसान सोहा’ शबद के साथ निकले श्रद्धालु कीर्तन करते रहे। ‘जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवे’ सहित अन्य कीर्तन करते हुए श्रद्धालु ढोल मजीरा बजाते रहे। नगाड़े व ढोल की धुन पर सभी श्रद्धालु एक-एक कदम आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में पंजाब का पाइप बैंड अपनी धुन पर सभी को आनंदित करता रहा। बैंडबाजा के साथ डीजे शामिल रहे। शोभायात्रा रोडवेज तिराहा पहुंची। वहां से वापस गांधीनगर पहुंचने पर आकर्षक आतिशबाजी की गई। गांधीनगर में गुरु ग्रंथ साहब के सवारी पर की गई पुष्पवर्षा लोगों को अपनी ओर लुभाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व प्रधान श्री गुरु सिंह सभा गांधीनगर सरदार हरवंश सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, सरदार गुरुनाम सिंह, सरदार प्रभुप्रीत सिंह ने किया। इस मौके पर कुलवेंद्र सिंह जेम्स, रविंद्र स्याल, अमरजीत सिंह बाबू, देवेेंद्र सिंह रंगी, सरबजीत सिंह, यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed