{"_id":"64710d70944812c1560ff125","slug":"cdo-honored-the-meritorious-by-giving-him-a-certificate-basti-news-c-7-1-182205-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीडीओ ने मेधावी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीडीओ ने मेधावी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सीबीएसई से संचालित केंद्रीय विद्यालय बस्ती के छात्र उत्कर्ष ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में टॉप सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है। शुक्रवार को सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने छात्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि होनहार विद्यार्थी हर जगह अपना नाम रोशन करते हैं। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी कभी असफल नहीं होते हैं। उन्होंने टॉप सूची में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यही बच्चे आगे चलकर प्रदेश में नाम रोशन करेंगे। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में छात्र आयुष कुमार प्रथम, प्रत्यूष मिश्रा द्वितीय व उत्कर्ष एवं छात्रा अदिती वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया है। छात्र उत्कर्ष की इस सफलता पर कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के प्रधानाध्यापक व पिता डॉ. शिव प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे ने दसवीं की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। मुझे बेटे पर गर्व है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।