फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CBSE exam will be held at 15 to 10 centers

Basti News: 15 से 10 केंद्रों पर होगी सीबीएससी की परीक्षा

Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
CBSE exam will be held at 15 to 10 centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से चार अप्रैल तक 10 केंद्रों पर होंगी। इसमें 10वीं के 5005 और 12वीं के 3600 विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए परीक्षार्थी तैयारी में जुटे हैं। बोर्ड के दिशानिर्देश के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। विषय को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में डेटशीट 23 दिन पहले तैयार की गई है।
विज्ञापन

सीबीएससी ने सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, लिटिल फ्लावर मधुपुरम, श्रीराम पब्लिक स्कूल, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, आरसीसी पब्लिक स्कूल, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, डीसीएमएस स्कूल व जागरण पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएससी परीक्षा के जिला कोऑर्डिनेटर हितेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी। कक्ष निरीक्षकों को भी कड़ाई बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed