फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CBI raids Baroda UP Bank's Makhouda Dham branch

Basti News: बड़ौदा यूपी बैंक की मखौड़ा धाम शाखा में सीबीआई का छापा

Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
CBI raids Baroda UP Bank's Makhouda Dham branch
बैंक के भीतर लौपटॉप को खंगालती सीबीआई टीम। संवाद
परशुरामपुर (बस्ती)। बड़ौदा यूपी बैंक की मखौड़ा धाम की शाखा में लखनऊ सीबीआई टीम ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे छापा मारा। सीबीआई टीम को अचानक अपने सामने देखकर बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुद्रा लोन में हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। देर रात तक सीबीआई टीम बैंक के अभिलेखों को खंगालती रही। कुछ अभिलेख कब्जे में लिए हैं। टीम का नेतृत्व सीओ बीके सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि बैंक की शाखा में प्रवेश करते ही सीबीआई टीम ने सभी कर्मियों को अपनी सीट पर बैठे रहने की हिदायत दी। इसके बाद जो जहां था, वहीं पर कुर्सी पर बैठ गया। उस समय शाखा के भीतर मौजूद ग्राहकों को बाहर कर बैंक को भीतर से बंद कर लिया। सिर्फ चपरासी को चाय-पानी लाने की इजाजत थी, उस पर भी नजर रखी जा रही थी। चपरासी से पूछने पर बताया कि वह कुछ नहीं जानता है, सिर्फ इतना बताया कि अंदर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक बैंक में छानबीन होती रही। सीबीआई का मामला होने के नाते स्थानीय पुलिस भी कुछ बोलने से कतरा रही है। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बैंककर्मियों से बारी-बारी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed