फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Caught sycamore wood going from Ajgaiva forest to Gida

Basti: पकड़ी गई अजगैवा जंगल से गीडा जा रही गूलर की लकड़ी, कीमत तकरीबन डेढ़ लाख

Sat, 10 Sep 2022 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2022 10:18 AM IST
सार

छताछ में चालक ने बताया कि वह गोरखपुर के गीडा में एक सप्लायर को लकड़ी बेचने ले जा रहा था। सचल दल प्रभारी राजकुमार ने बताया कि चालक विनोद से पूछताछ में पता चला है कि प्रतिबंधित गूलर की लकड़ी का प्रयोग ढोलक व नाव बनाने में ज्यादा होता है। वह इसे इसी मकसद से एक व्यापारी को बेचने जा रहा था।
 

विज्ञापन
Caught sycamore wood going from Ajgaiva forest to Gida
वन विभाग के सचल दल ने अजगैवा जंगल से गोरखपुर के गीडा भेजी जा रही गूलर लकड़ी पकड़ी। - फोटो : BASTI

विस्तार

बस्ती जिले में वन विभाग के सचल दल की टीम ने अजगैवा जंगल से गोरखपुर के गीडा भेजी जा रही गूलर की लकड़ी को पकड़ कर सीज कर दिया है। वहीं तस्करी में प्रयोग किए जाने वाले डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वन विभाग के सचल दल प्रभारी व डिप्टी रेंजर राजकुमार को सूचना मिली कि अजगैवा जंगल से डीसीएम पर लादकर प्रतिबंधित गूलर की लकड़ी को बाहर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


एक्शन में आए सचल दल प्रभारी ने पूरी टीम के साथ जंगल में पहुंचकर तलाश शुरू की तो वहां से डीसीएम चालक विनोद निवासी मुजेहना, जिला बस्ती गाड़ी समेत भाग निकला। टीम ने पीछा कर तीन किमी दूर महादेवा मंदिर के पास डीसीएम को कब्जे में ले लिया। डीसीएम और चालक विनोद को लेकर टीम संत रविदास वन विहार पहुंची।
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने बताया कि वह गोरखपुर के गीडा में एक सप्लायर को लकड़ी बेचने ले जा रहा था। सचल दल प्रभारी राजकुमार ने बताया कि चालक विनोद से पूछताछ में पता चला है कि प्रतिबंधित गूलर की लकड़ी का प्रयोग ढोलक व नाव बनाने में ज्यादा होता है। वह इसे इसी मकसद से एक व्यापारी को बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचल दल में वन दरोगा देवी मिश्रा, राधेश्याम व उदय प्रताप शामिल रहे। इस मौके पर रेंजर सूर्यनाथ यादव ने पहुंच कर चालक से अन्य जानकारी हासिल की है और उसी के अनुसार इस तस्करी में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed