{"_id":"62321e0d36b316492e18673d","slug":"cased-on-three-people-basti-news-gkp430212177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास व देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास व देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
पति, सास व देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा
- लालगंज थाने के पचीसा गांव की घटना
- मृतका प्रतिभा के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के पचीसा गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गोंडा जिले के मनकापुर थाने के सीर करोहा निवासी रांझा शर्मा ने तहरीर दी।
आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बहन को उसके पति व ससुराल के अन्य लोग मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी फोन से उसने अपने भाई को दी थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, ससुरालियों का कहना है कि प्रतिभा (28) से सोमवार शाम मायके जाने की बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ था, इससे वह नाराज थी। मंगलवार सुबह उसके पति विवेक किसी काम से महसों चौराहे पर चले गए। वहां से थोड़ी देर बाद लौटे तो प्रतिभा का कमरा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। इस पर पति ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रतिभा का शव छत के कुंडे से फंदे से लटक रहा था। एसओ उमाशंकर तिवारी का कहना है कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।