{"_id":"6a401f11fe1d2ca1200968ca","slug":"case-resolved-at-purani-basti-police-station-complainant-returns-disappointed-basti-news-c-207-1-bst1006-161315-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी बस्ती थाने में एक मामला सुलझा, निराश लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी बस्ती थाने में एक मामला सुलझा, निराश लौटे फरियादी
विज्ञापन
पुरानी बस्ती में सुनवाई करते एसडीएम सदर एवं सीओ सदर
बस्ती। जिले के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकतर समस्याओं का समाधान न होने पर फरियादी निराश लौट गए। यही हाल हर थाने का रहा। वहीं वाॅल्टरगंज और कलवारी थाने पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका।
पुरानी बस्ती थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, मजिस्ट्रेट कमलेंद्र सिंह तथा सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने की। यहां कुल चार फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इसमें से एक मामला राजस्व विभाग तथा तीन पुलिस विभाग से संबंधित रहे। इनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वॉल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार वाॅल्टरगंज थाने पर नायब तहसीलदार भानपुर कृष्ण मोहन यादव ने कुल 16 मामलों की सुनवाई की। जिसमें मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी थाने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने समस्याओं को सुना। यहां कुल 48 मामले आए जिसमें मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में पहुंची नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने भी लोगों की समस्याओं को सुना।
समाधान दिवस में पहुंचे 80 वर्षीय विश्राम निवासी धोबहट ने प्रार्थना पत्र में लिखा कि वह अपने पुश्तैनी खेत में गेहूं बोकर उसको काटे फिर खेत की जुताई कर उसमें धान बैठाने के लिए तैयार कर रहे थे, इसी बीच माझा खुर्द टिलियवा थाना कलवारी का ही एक व्यक्ति उनके खेत में चुपके से लाकर चरी बो दिया। मना करने पर झगड़ा करने को उतारू हो जाता है। उनके जमीन पर भी मिट्टी पाट कर कब्जा कर रहा है। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाना पर 14 मामले आए। यहां पर पांच मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ कुलदीप सिंह यादव, एसओ विनय कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। यहां पर नेवारी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि तीन थाना दिवस व एक तहसील दिवस में चकरोड पैमाइश के लिए जाते हो गया पर समाधान नहीं हुआ। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार थाने पर एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 22 मामले आए। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। आठ मामलों का निस्तारण किया गया।