फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered against unknown person in Ram Murat murder case, brother's wife filed a complaint

Basti News: राम मूरत हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, भाई की पत्नी ने दी तहरीर

Wed, 20 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown person in Ram Murat murder case, brother's wife filed a complaint
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थानाक्षेत्र के पिनेसर के राम मूरत की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में उसके भाई श्याम मूरत की पत्नी ने तहरीर दी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिवार व रिश्तेदारी के लोगों का कहना है कि जमीन के लिए हत्या की गई है।
विज्ञापन

राम मूरत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को घर में मिला था। मृतक राम मूरत के मुंह और नाक से खून निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सिर में गंभीर चोट पाए गए। ब्रेन काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे साफ है कि हत्या की गई थी। एसएचओ राना डीपी सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 नवंबर की रात जब राम मूरत के ऊपर जानलेवा हमला हुआ तभी उसने पुलिस को बयान दिया था कि उसकी हत्या हो सकती है। मगर पुलिस ने इस बात को तवज्जो नहीं दी। बता दें कि गांव के लोग बताते हैं कि राम मूरत की शादी नहीं हुई थी। वह छह सालों से घर से लापता हो गए थे। तीन महीने पहले वह गांव में आकर गांव के घिराउ के घर रहने लगे थे। आरोप है कि दो माह पहले राम मूरत को शराब पिलाकर सड़क के किनारे की कीमती जमीन को रजिस्ट्री करा लिया था। उसके बाद पैसा भी नहीं दिया। इसी बात को लेकर राम मूरत से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले घिराउ के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मूरत को 29 नवंबर को तड़के चार बजे में घिराउ और उनके दो पुत्रों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राम मूरत की तहरीर पर हर्रैया थाने में घिराउ और उनके दो पुत्रों पर केस दर्ज किया गया था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में राम मूरत का शव पाया गया था।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed