{"_id":"67cc93d3ec23d3c30d0ee087","slug":"case-registered-against-the-accused-of-attacking-an-elderly-person-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133117-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बुजुर्ग पर हमले के आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बुजुर्ग पर हमले के आरोपियों पर केस दर्ज
Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। दुबौलिया क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के बुजुर्ग पर कप्तानगंज क्षेत्र के महुलानी के पास हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इकरार और इशरार निवासी हरिवंशपुर बुजुर्ग और दो अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। हरिवंशपुर बुजुर्ग के रहने वाले 65 वर्षीय संतराम ने गांव के फकीर मोहम्मद की 10 साल पहले जमीन खरीदी थी। आरोप है जमीन पर गांव के सुलेमान ने कब्जा कर रखा है।
जमीन के लिए संतराम और सुलेमान के बीच सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। सुलेमान की मौत के बाद मुकदमे की पैरवी उसका बेटा इकरार करने लगा है। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। संवाद