फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered against seven people from two parties in the fight

Basti News: मारपीट में दो पक्षों के सात लोगों पर केस दर्ज

Sat, 20 Jan 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven people from two parties in the fight
बस्ती। परशुरामपुर थाने के जुड़ईपुर गांव में बिजली का तार काटने के विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले पक्ष की माया पांडेय पत्नी अमरनाथ पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बिजली के तार को विपक्षी ने काट दिया। इससे घर की बिजली गुल हो गई। जब उन लोगों ने फिर से तार को जोड़ना चाहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें, चाची हेमलता, नैंसी पांडेय व अनमोल पांडेय को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। दीवार को गिरा दी। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंद्र प्रकाश पांडेय, अखंड वीर पांडेय व लवकुश पांडेय के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




दूसरे पक्ष की ऊषा पांडेय पत्नी चंद्र प्रकाश पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पानी व बिजली के तार के विवाद को लेकर उन्हें व उनकी बेटी सोनिका, दीपिका व आभाष को अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हेमलता, अमरनाथ पांडेय, माया देवी निवासी जुड़ईपुर व राकेश पांडेय निवासी धोबही थाना परशुरामपुर पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed