फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registerd against kishori misbehave

किशोरी से छेड़खानी, युवती को भगाने का आरोप

Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case registerd against kishori  misbehave
किशोरी से छेड़खानी, युवती को भगाने का आरोप
विज्ञापन

बस्ती। किशोरी से छेड़खानी और युवती को गलत नीयत से भगा ले जाने के अलग-अलग मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मामले में छानबीन करने में पुलिस टीम सक्रिय हो गई है।

नगर थानाक्षेत्र के किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में पीड़िता की मां ने तहरीर दी। जिसमें बताया है कि छह मार्च को उनकी बेटी घर से करीब चार सौ मीटर दूर जानवर रखने के लिए बनी चरनी पर गई थी। आरोप है कि मवेशियों को चारा देकर लौटते वक्त गांव के रहने वाले मनोज ने रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि छेड़खानी व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को मोहल्ले का रहने वाला विकास बीते 24 फरवरी की शाम गलत नीयत से अपने साथ बहलाकर भगा ले गया। पुलिस केस दर्ज कर युवती की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed