फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on four for dowry harassment and molestation

Basti News: दहेज उत्पीड़न व छेड़खानी में चार पर केस

Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case on four for dowry harassment and molestation
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 23 जून को दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने मारापीटा। आरोप है कि ननदोई ने बेइज्जत करने के नियत से उसके कपड़े फाड़ दिया। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न व छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

चोरी के मामले में केस दर्ज
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। नगर पंचायत के मनोरमा नगर निवासी पूजा पत्नी अमित ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि 16 जुलाई को खाना खाकर अपने बच्चों के साथ दूसरे मकान में चली गई। सुबह वापस आई तो घर से चोर सारा कीमती सामान उठा ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद
विज्ञापन

बकरी चराने गई युवती से छेड़खानी का आरोप
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने बकरी चराने गई युवती से छेड़खानी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि मदरसा के पीछे वह छह जून को बकरी चराने गई थी। नूर मोहम्मद, उनके साथ अल्ताफ हुसेन, मेराज अहमद और मदरसे का छात्र शाकिब दरवाजा घेर कर खड़े थे। नूर मोहम्मद ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर धमकाया कि घर पर मत बताना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट में चार नामजद

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने बरसांव गांव में चहारदीवारी बनाते समय मारपीट के मामले में सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वहां के संतोष सोनी ने तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे अपनी पुश्तैनी जमीन पर चहारदीवारी के अंदर टिनशेड लगा रहे थे। गांव के विपक्षियों ने चहारदीवारी के अंदर घुस कर गाली देते हुए भाई पंकज सोनी, प्रमोद सोनी, छन्नालाल सोनी को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मो. शमीम खान, हुसैन खान, रेहान खान, बदरूद्दीन, शराफत खान, गुड्डू खान, मो. हई पर केस दर्ज किया है। संवाद
दहेज उत्पीड़न में छह ससुराली नामजद
बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर दी कि उसकी शादी छपिया थानाक्षेत्र के कोइरी गांव के पवन कुमार वर्मा के साथ हुई थी। शादी में कम दहेज लाने की बात को लेकर ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी देने हुए मारापीटा। संवाद
यौन शोषण व धमकी के तहत एक नामजद
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में चौरी निवासी बदलू पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके मोबाइल पर शादी का झांसा देकर बात करता था। उसने शारीरिक संबंध भी बनाया मगर शादी की बात करने पर धमकी देने लगा। संवाद

महिला को धमकी देने के आरोप में रिश्तेदार पर केस
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने महिला की अश्लील तस्वीर सार्वजनिक कर देने, जान से मार डालने व चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बोदवल निवासी सदानंद पर आरोप है कि उसने रिश्तेदारी की महिला के साथ ऐसा किया। पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed