{"_id":"627ea289b6c5974ee359fa76","slug":"case-on-8-accused-in-women-torchure-basti-news-gkp436764295","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिताओं के उत्पीड़न में आठ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिताओं के उत्पीड़न में आठ पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता उत्पीड़न मामले में आठ पर मुकदमा
पैकोलिया/नगर बाजार (बस्ती )। नगर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर उसके पति सास व देवर के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का केस दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवापार निवासी सीमा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मामूली कहासुनी पर सास रामरती, पति राजेश कुमार व देवर नितेश कुमार ने अपशब्द कहा। इसका विरोध किया तो पति सास व देवर मिलकर लात मुक्के से मारने लगे और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि मार पीट का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव निवासी विमल कुमार सिंह की पुत्री नन्दनी सिंह की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति समेत पांच लोगों पर पुलिस ने मारने पीटने तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज किया है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी विमल कुमार सिंह की पुत्री नन्दनी ने आरोप लगाया है कि मेरे पिता पिछले साल दिनांक 21 नवंबर 21 को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर गोंडा जनपद के धानेपुर थानाक्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी अभय प्रताप सिंह के साथ शादी की थी। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद पति अभय प्रताप सिंह, सास उषा सिंह, देवर भानु प्रताप सिंह, ननद सुमन सिंह और चाचा संदीप सिंह दहेज में कार की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। 16 मार्च को उक्त लोग मारपीट कर घर से निकाल दिए और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उक्त लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।