फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on 27 accused who created ruckus in APN PG College

Basti News: एपीएन पीजी काॅलेज में बवाल करने वाले 27 आरोपियों पर केस

Thu, 17 Aug 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case on 27 accused who created ruckus in APN PG College
फेसबुक पर टिप्पणी करने पर हुई थी दाे गुटों में मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपीएन पीजी कालेज में बुधवार को तमंचा लहराते हुए मारपीट और दबंगई की घटना के दूसरे दिन माहौल शांत रहा। कोई और विवाद न बढ़े इसके लिए कालेज में पुलिस चक्कर लगाती रही। उधर, मामले में पुलिस ने 27 आरोपियों पर बलवा, मारपीट, धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें सात आरोपी नामजद किए गए हैं। इस संबंध में कालेज के छात्र रुधौली थानाक्षेत्र के पकरी बरगदवा निवासी गौरव पांडेय ने तहरीर दी। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि अम्बुज पटेल, दीपक यादव, आदर्श तिवारी, राम पाल प्रजापति, भोलू सिंह, हासिम खान और शिवम तिवारी के अलावा अन्य 20 लोग नाम पता अज्ञात पर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि बुधवार को फेसबुक पर किये गए कमेंट को लेकर गौरव पांडेय व अंबुज पटेल के गुट में विवाद शुरु हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौच एवं मारपीट होने लगी। इसके कुछ देर बाद अंबुज पटेल ने बाहर से अपने समर्थकों को बुला लिया और परिसर में खुलेआम तमंचा लहराते हुए जमकर गाली-गलौज की। इस दौरान बाकी छात्र कैंपस से भाग गए। घटना की सूचना काॅलेज प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले छात्र भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed