फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on 26 in seven cases of assault

Basti News: मारपीट के सात मामलों में 26 पर केस

Wed, 21 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Case on 26 in seven cases of assault
मारपीट के सात मामलों में 26 पर केस
विज्ञापन

बस्ती। जिले के सात अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कारणों से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 26 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। ये मामले कोतवाली, वाल्टरगंज, पैकोलिया, कलवारी, मुंडेरवा थाने से संबंधित हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड करतार टाकीज के सामने रुपये मांगने की बात पर मारपीट हो गई। इसमें गांधीनगर पिकौरा दत्तूराय निवासी गगन चौधरी ने मोहल्ले के तबरेज अंसारी, सूरज, रामपुर रेवली निवासी जावेद व दो-तीन लोग अन्य पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर उन्हें पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें घर पहुंचाया।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने चाईबारी निवासी विश्वनाथ सिंह की तहरीर पर गांव के अमित सिंह व आदित्य सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। उनका कहना है कि जिला मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा शिकायतों की जांच करने आए थे। उसी दौरान इन लोगों ने अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। इसी थाने के गनेशपुर निकट केंद्रीय विद्यालय पर अचानक आकर पीटने, धमकी देने व अपशब्द कहने के मामले में निखिल यादव निवासी शेखपुरा गनेशपुर थाना वाल्टरगंज ने अभिषेक मिश्रा, हिमांशु शुक्ला व वैभव पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया थाने के बेलघाट में गांव में मारपीट के मामले में एक महिला ने गांव के नीने यादव पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसी थाने के आमभारी गांव में जमीन की रंजिश में अपशब्द कहने, पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में रामू, धनपत्ता, सुरेंद्र व बेचू पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कलवारी थाने के मिश्रौलिया में मारपीट के मामले में राम सुंदर, राम मगन, संजय व शिवमूरत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में दूसरे पक्ष के राम सुंदर ने राम सहाय, इंद्रावती, राम सहाय की औरत और जुग्गीलाल निवासी भगवंतपुर थाना कलवारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुंडेरवा थाने की पुलिस ने हल्लौर नगरा में पारिवारिक विवाद में मारपीट के मामले में जितेंद्र की तहरीर पर विरेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed