{"_id":"661ade383f17df2c32047cc4","slug":"case-of-molestation-registered-against-four-people-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114955-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार लोगों पर छेड़खानी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार लोगों पर छेड़खानी का केस दर्ज
Sun, 14 Apr 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज क्षेत्र के एक गांव में युवती की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने शनिवार को एक अज्ञात सहित चार लोगों पर दलित उत्पीड़न व छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव का शिवराज कई माह से उसे छेड़ रहा था। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह घर से बाहर निकली थी कि आरोपी छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्द कहा। पीड़ित ने जब यह बात घर के लोगों को बताई तो उसके पिता शिवराज के घर उलहना देने गए। आरोपी के भाई शैलेश ने अपशब्द कहते हुए लाठी लेकर दौड़ा लिया।
दूसरे दिन शुक्रवार को तिघरा गांव के धर्मेंश अग्निहोत्री व एक अज्ञात के साथ शिवराज व शैलेश पीड़ित को समझौते के लिए डराया धमकाया। कहा कि समझौता नहीं किया तो पूरे परिवार का जीना हराम कर दूंगा । पीड़ित ने पुलिस को बताया कि धर्मेश अग्निहोत्री व उसके साथी दबंग व मनबढ़ लोग हैं। संवाद