{"_id":"68c1df2a94647a09c50ae7a7","slug":"case-of-assault-registered-after-nine-months-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143623-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौ महीने बाद मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौ महीने बाद मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के बड़गाये गांव में नौ महीने पहले पुरानी रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में अदालत के आदेश पर बुधवार को हर्रैया पुलिस ने तीन महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, चोरी व जानमाल की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है।
स्थानीय निवासी गिरजा शंकर ने अदालत में याचिका दाखिल कर बताया कि उनके गांव के रक्षाराम से भूमि का विवाद चल रहा है।
उसी रंजिश को लेकर 14 जनवरी को दिन में ढाई बजे रक्षाराम, राम गोपाल , सुभाष, उर्मिला, श्याम, मुन्नी देवी पत्नी राम गोपाल, दीप माला पत्नी रक्षाराम तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने मारापीटा। घर में रखी आलमारी की कुंडी तोड़ कर उसमें रखे 45 हजार रुपये चुरा ले गए।
बीच बचाव के बाद आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। हर्रैया थाने पर तहरीर देने बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। संवाद