{"_id":"684dd14fc627e61b6503a3a0","slug":"case-filed-in-case-of-assault-in-baraat-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138327-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बरात में मारपीट के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बरात में मारपीट के मामले में केस दर्ज
Sun, 15 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आई बरात के दौरान मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के परपतवा निवासी कलावती पत्नी त्रिभुवन ने तहरीर दी कि सात मार्च को जगदीशपुर धुसवा गांव में बरात गई थी। इसी बारात में उसका लड़का कृष्णा भी आया था। रात 09 बजे पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार अवधेश ने एक साजिश के तहत अपने रिश्तेदार अरुण को शराब पिलाकर तथा अन्य चार लड़कों के साथ मिलकर मारापीटा। उनके लड़के के सीने की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया है। संवाद
सड़क के किनारे पलटा ऑटो
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहे पर शनिवार शाम करीब चार बजे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में पिपरपाती मुस्तहकम निवासी संदीप सहित अन्य लोगों को चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से कुदरहा सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। संवाद