फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed for returning bride procession without dowry

दहेज के लिए बिना दुल्हन बरात लौटाने पर केस दर्ज

Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed for returning bride procession without dowry
दहेज के लिए बिना दुल्हन बरात लौटाने पर केस दर्ज
विज्ञापन

विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया आरोप
24 मई को खजुरिया मिश्र निवासी हिमांशु से हुई थी शादी
बस्ती। शादी के दिन दहेज की मांग को लेकर विवाद होने पर बिना दुल्हन के बरात वापस लेकर चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता की तहरीर पर नगर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली काजल की 24 मई को शादी इसी थाना क्षेत्र के खजुरिया मिश्र निवासी हिमांशु शुक्ला के साथ हुई। तहरीर में काजल ने आरोप लगाया है कि शादी के दिन दहेज में अतिरिक्त रुपये व बाइक आदि की मांग की गई। इसे लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बिना उनकी विदाई कराए बरात लेकर ससुराली चले गए। बाद में शिव मंदिर तिलकपुर पर बुलाकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। इस दौरान उसे व भाई राज को मारापीटा भी गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति हिमांशु शुक्ला, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
बस्ती। हर्रैया थाने में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर क्षेत्र की रहने वाली मंजू पांडेय की शादी हर्रैया के रजौली निवासी जयप्रकाश ओझा के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में पांच लाख रुपये दहेज में मांगा गया। इसे पूरा न कर पाने पर तीन सितंबर 2021 को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया गया और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के अलावा ससुर, जेठ, सास समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, महिला व दहेज उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed