फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against six for electricity theft

Basti News: बिजली चोरी के आरोप में छह पर केस

Thu, 14 Aug 2025 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six for electricity theft
बस्ती। विद्युत वितरण खंड-प्रथम के एक्सईएन शुभम पांडेय के नेतृत्व में शहर में भी मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जगहों पर बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया है। संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जबकि 15 उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम ने कटरा फीडर के एसडीओ आशुतोष एवं प्रभाकर कुमार, अवर अभियंता पंकज, विजय पाल, अभिषेक, चंद्रभान, विजय कुमार, शिव कुमार के साथ एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में अभियान चलाया। इससे हड़कंप की स्थिति रही। कुल 100 घरों की बिजली चेक की गई। इसमें 6 लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 1.19 लाख रुपये बिजली बकाया के मामले में 15 घरों का कनेक्शन कटवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 79 हजार रुपये बकाया की वसूली भी की गई। एक्सईएन ने बताया कि आज पूरे खंड के अधिकारियों, कर्मचारियों की 4 टीम गठित कर चेकिंग कार्य में लगाया गया था। बताया कि प्रत्येक वितरण ट्रांसफॉर्मर पर मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रतिदिन लोड एवं खपत की मॉनीटरिंग होगी। इससे बिजली चोरी का मामला पकड़ में आ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed