{"_id":"6914e014f7c807d3820a7775","slug":"case-filed-against-shiksha-mitra-for-negligence-in-revision-of-voter-list-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147509-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही शिक्षामित्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही शिक्षामित्र पर केस
Thu, 13 Nov 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा क्षेत्र रूधौली में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक शिक्षामित्र के खिलाफ तहत केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार संविलियन प्राथमिक विद्यालय सिसवारी मुगल पर तैनात शिक्षा मित्र पकरी सोयम निवासी कामिनी को विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली के बूथ संख्या 426 पर बीएलओ के रूप में तैनात किया गया था। विशेष पुनरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेकर 2003 एवं 2025 की मतदाता सूची प्राप्त कर ली थी, किंतु आरोप है कि उन्होंने गणना प्रपत्र न तो प्राप्त किए और न ही मतदाताओं में वितरण किया।
निर्वाचन कार्य जैसे संवेदनशील कार्य में इस प्रकार की लापरवाही को प्रशासन ने गंभीर माना है। उपजिलाधिकारी भानपुर व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूधौली के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी रूधौली अशोक कुमार ने बताया कि कामिनी का यह आचरण अनुशासनहीनता का द्योतक है। संवाद