फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against seven accused in two cases of dowry harassment

Basti News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में सात आरोपियों पर केस

Mon, 03 Mar 2025 10:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Mar 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven accused in two cases of dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकोलिया। थाना क्षेत्र के दो गांवों से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

पेड़रिया गांव निवासी राजाराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री सीमा की शादी करीब पांच वर्ष पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अचकवापुर निवासी अनुराग से हुई थी। हैसियत मुताबिक दान-दहेज के रूप में चार लाख रुपये नकद, बाइक, एक भैंस व अन्य सामान भी दिए गए। सीमा ससुराल गई तो पति अनुराग, सास निरंजना देवी, ससुर परशुराम और ननद स्वाति यादव उत्पीड़न करने लगे।
एक वर्ष पहले सीमा ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसका और उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 13 फरवरी को चारों ने उसकी बेटी को मारापीटा और जान-माल की धमकी दी। वह सूचना पर लड़की के ससुराल गया तो उसे भी अपमानित किया गया।
विज्ञापन


दूसरा मामला कुनगाई खुर्द गांव का है। वहां की मैना देवी पुत्री करिया चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले गोंडा जनपद के थाना खोड़ारे क्षेत्र के दौलतपुर बेलभौर निवासी रतन चौहान के साथ हुई थी। माता-पिता ने हैसियत मुताबिक दान-दहेज भी दिया। ससुराल में पति रतन चौहान, ननद गीता और ननदोई राम फेर पुनः दहेज़ की मांग करने लगे। न दे पाने की स्थिति में मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस वक्त वह मायके में रहती है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर सात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed