फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against husband and seven others for dowry harassment

Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर केस

Fri, 23 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and seven others for dowry harassment
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर दी कि उनकी शादी कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले रामप्रकाश तिवारी के साथ 26 मई 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। चार मई 2024 की रात करीब दस बजे ससुरालियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति रामप्रकाश तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

रास्ते में मारपीट कर किया घायल, केस
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने प्रीतपुर में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी रंजीत वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विकास वर्मा को 20 मई को प्रीतपुर गांव में उनके घर छोड़कर लौटते समय रास्ते में विपक्षियों ने मारापीटा। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने प्रीतपुर निवासी रामप्रसाद, प्रमोद, अंकुर और विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

दो किशोरियों को भगा ले जाने का केस दर्ज
बस्ती। किशोरियों को बहला-फुसलाकर अगवा करने के अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। परशुरामपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को लक्ष्मण नाई 19 मई की रात बहलाकर भगा ले गया। वहीं कप्तानगंज थानाक्षेत्र की 17 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि आरोपी श्रवण कुमार उनकी बेटी को 14 मई को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए किशोरी को भगाने का केस
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी करने के लिए किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने लिखा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को शनिवार को अखिलेश उस समय भगा ले गया, जब परिवार के लोग काम पर गए थे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक चंद्रकेश राय को दी गई है। संवाद

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
कलवारी। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह शुक्ल निवासी 28 वर्षीय नूर आलम बाइक से अपने घर जा रहे थे। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट गांव के पास बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed