फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against four for demanding extortion money

Basti News: रंगदारी मांगने के मामले में चार पर केस दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for demanding extortion money
बस्ती। रंगदारी मांगने के 11 दिन पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलवारी थानाक्षेत्र के कुसौरा निवासी अशफाक ने तहरीर दी। बताया कि 10 अगस्त शाम सवा पांच बजे विकास भवन के निकट लोहिया मार्केट में आदित्य नाम का एक युवक तमंचा लेकर आया और जीने के पास हाथ खींच कर ऊपर ले जाने लगा। आरोप है कि जीने पर खड़ा होकर उसके सीने पर कट्टा तान दिया और कहा कि अंकित भैया ने कहा था पैसा देने के लिए। अभी 50 हजार रुपये दे दो नहीं तो गोली मार देगें। कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आदित्य, अंकित व दो अन्य सभी का नाम पता अज्ञात पर धमकी व रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed