फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against 46 in 10 cases of assault

मारपीट के 10 मामलों में 46 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Oct 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 46 in 10 cases of assault
मारपीट के 10 मामलों में 46 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। विभिन्न कारणों से अलग-अलग थानाक्षेत्र में मारपीट के 10 मामलों में पुलिस ने 46 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट के मामले में नौ नामजद व 10 अज्ञात पर एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में विनीत कुमार निवासी पांडेय डीह थाना कोतवाली की तहरीर पर सूरज, अनुपम, जनार्दन, अखिलेश, अनुराग चौधरी, केशव, जितेंद्र, रघुनाथ चौधरी, अरविंद चौधरी एवं 10 अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र के भरवलिया में पटाखे जलाने की बात पर अपशब्द कहते हुए पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सियाराम की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। छट्ठी सिंह, सौरभ सिंह, तन्नू सिंह और सूरज सिंह निवासी भरवलिया आरोपी हैं। पुरानी बस्ती थाने के ही दक्षिण दरवाजा पर पंच से मारने पीटने का आरोप लगाकर अंशुमान तिवारी निवासी सुपेलवा थाना कोतवाली ने तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सैय्यद इल्हान निवासी दरिया खां, आसिम अली, व हमजा निवासी तुर्कहिया पर मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने देईपार खुर्द गांव में जमीन में लगे बांस-बल्ली उखाड़ देने, सामान तोड़ देने व मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में परवीन बानो पत्नी सैयद अली निवासी देईपार खुर्द की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें मोहम्मद अजीज, असफाक, अखलाख व सहनाज निवासी देईपार खुर्द शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुरामपुर पुलिस ने क्षेत्र के बेरता चौराहे पर हुई मारपीट के एक मामले में रोहित कुमार वर्मा की तहरीर पर आदित्य चौधरी निवासी देवकली थाना परशुरामपुर, राहुल निवासी उड़सऊवां (मुकुंदपुर), अंकित निवासी ककरहिया थाना हर्रैया और विजय वर्मा निवासी खम्हरिया थाना परशुरामपुर पर मुकदमा दर्ज किया है। नगर पुलिस ने बसंत निवासी रमवापुर की तहरीर पर रामधनी, रामरूप व संग्राम निवासी रमवापुर थाना नगर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि गाड़ी चढ़ाने के विवाद में इन लोगों ने मारपीट की।
दुबौलिया थाने के सेमरा नांदेकुआ गांव के राम पदारथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि गांव के आशाराम व अन्य लोगों ने विद्यालय की निजी भूमि में जबरन एक मूर्ति रखकर खर पतवार से ढक दिया। पता चलने पर हटाने के लिए कहा तो जानमाल की धमकी देने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के लक्ष्मनपुर में लकड़ी के बेड बनाने की बात पर मारपीट के मामले में राम प्रकाश ने तहरीर दी। पुलिस ने वहीं के अजय पर मुकदमा दर्ज किया है।

लालगंज थाने की पुलिस ने डूडी चौराहे पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट व धमकी देने के मामले में कमलेश कुमार निवासी लालगंज की तहरीर पर रोहित व मोहित निवासी डूडी थाना लालगंज पर मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज थाने के ही एक मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर मारपीट, बलवा, बुरी नीयत से पकड़ने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed