{"_id":"62cc6c6e8f9efc22d12153d5","slug":"case-file-against-40-people-basti-news-gkp443369032","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मामलों में 40 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मामलों में 40 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 मामलों में 40 पर मुकदमा दर्ज
- कोतवाली, पुरानी बस्ती, हर्रैया, सोनहा मुंडेरवा, लालगंज थानाक्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में विभिन्न कारणों से हुई मारपीट, धमकी व अपशब्द कहने के 13 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 40 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाने के बरगदवा निवासी डिंपल अग्रहरि ने वहीं के सूरज के विरुद्घ तहरीर दी है। पुरानी बस्ती थाने के मनहनडीह निवासी बृजेश श्रीवास्तव ने तहरीर दी कि उनकी चहारदीवारी को आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मना करने पर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजेश कुमार, अनिकेत, आयुष व राम सुरेश के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
हर्रैया थाने के लबदहा निवासी शिव कुमार यादव ने पड़ोस के केशवपुर निवासी अभिषेक पांडेय व गौरीश नंदन के विरुद्घ तहरीर दी। इसी थाने के पिनेसर निवासी हृदयराम ने बंटवारे के विवाद को लेकर अंगद, कृष्णावती, प्रमिला निवासी गण पिनेसर और सूरज निवासी सिंघहा राजा थाना दुबौलिया के विरुद्घ तहरीर दी। हर्रैया थाने के मझौवा बाबू गांव में जमीनी विवाद को लेकर मधुरा देवी पत्नी बैजू ने मजनू, करिया, जोगेंदर व राहुल के विरुद्घ और दूसरे पक्ष की ज्ञानमती देवी पत्नी दयाराम राजभर निवासी मझौवा बाबू ने बैजू, पिंटू, मधुरा व निर्मला पत्नी सुबाष के विरुद्घ तहरीर दी।
विज्ञापन
हर्रैया थाने के ही बरहटा निवासी उषा देवी पत्नी मुक्तार ने जानदार, रविंदर, मनोज व किरन पत्नी रविंदर के विरुद्घ तहरीर दी।
दुबौलिया थाने के चिलमा बाजार निवासी राहुल कुमार ने दो मोबाइल नंबर से धमकी देने के मामले में तहरीर दी। रुधौली थाने के बसंतपुर में आम के पत्ते को बटोरने पर मारपीट के मामले में रामदेव पांडेय ने शीतला प्रसाद, पारस व शोभा पत्नी पारस निवासी गण वार्ड नंबर आठ बसंतपुर कस्बा रुधौली के विरुद्घ तहरीर दी।
सोनहा थाने के छपिया खास निवासी अब्दुल कलाम ने सरसों की पेराई के लिए घर मे घुसकर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने व जानमाल की धमकी देने के आरोप में परमात्मा प्रसाद उर्फ बब्लू, पवन चौधरी, जितेंद्र कुमार चौधरी और अनिल चौधरी निवासी गण मोहम्मदनगर थाना सोनहा के विरुद्घ तहरीर दी।
मुंडेरवा थाने के दसौती में बैनामासुदा जमीन पर जुताई बुआई के दौरान मारपीट के मामल में सुधा देवी पत्नी ईश्वर चंद्र शुक्ला ने प्रभावती देवी, उषा, भोला चौबे निवासी टिकरिया थाना मुंडेरवा व दुर्गेश मिश्रा निवासी छविलहा खुर्द थाना कोतवाली के विरुद्घ तहरीर दी।
इसी थाने के दसौती के एक अन्य मामले में राकेश कुमार चौधरी निवासी जमोहरा थाना मुंडेरवा ने संतराम व अजय के विरुद्घ मारपीट की तहरीर दी। लालगंज थाने में कैथौरा निवासी राम किशोर ने राम केश, राधेश्याम व राम भजन के विरुद्घ तहरीर दी। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।