फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case

सुलह करने के लिए धमकाया, तीन पर केस दर्ज

Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के परसाखुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल टोला उकड़हवा में ढाई साल के रितेश हत्याकांड में रविवार को एक और केस दर्ज किया गया। तीन लोगों पर यह केस सुलह करने के लिए धमकाने की शिकायत के बाद किया गया।

गांव के जगराम ने तहरीर में बताया है के मेरे नाती ढाई वर्षीय रितेश की हत्या में आरोपी संदीप व पार्वती जेल में बंद हैं। आरोप लगाया है कि इसी बात की रंजिश को लेकर 26 अगस्त की शाम करीब चार बजे संदीप के पिता राजकुमार, पार्वती की जेठानी बिन्द्रावती के साथ जानकी देवी ने सुलह का दबाव बनाते हुए जेल से छूटकर आने पर मेरे बेटे जवाहिर को जान से मार देने की धमकी दी। थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि राजकुमार, बिन्द्रावती व जानकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना सोनहा के परसा खुर्द बुजुर्ग दरिया पुर जंगल टोला उकड़हवा में 15 मई 2021 को ढाई साल के रितेश पुत्र जवाहिर लाल का अपहरण हुआ था। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन में सामने आए सुराग के आधार पर 16 मई को आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित की निशानदेही पर अपहृत रितेश के शव को खाजेपुर के जंगल से बरामद किया गया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया था कि गांव की ही एक महिला पार्वती से उसका प्रेम संबंध था। पार्वती का मृतक रितेश के परिवारीजनों से पूर्व में विवाद हुआ था। उसी रंजिश में ही संदीप के साथ मिलकर पार्वती ने मासूम के अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। उसके बाद पुलिस ने पार्वती को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से मृतक मासूम रितेश की चप्पल तथा घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद हुई थी। इसी हत्याकांड में आरोपित पार्वती व संदीप पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed