फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against unknown driver in the death of a laborer injured in the accident

Basti News: हादसे में घायल मजदूर की मौत में अज्ञात वाहन चालक पर केस

Sat, 23 Dec 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case against unknown driver in the death of a laborer injured in the accident
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वाहन की टक्कर से घायल मजदूर की मौत के बाद मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई अविनाश कुमार निवासी हंसिया देवरी थाना मुंडेरवा की तहरीर पर कार्रवाई की है। अविनाश ने बताया था कि बुधवार को देरशाम साढ़े सात बजे उनके बड़े भाई अखिलेश मजदूरी करके घर जा रहे थे। सोनूपार मेडिकल कॉलेज रामपुर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। वहां से जाते समय रास्ते में अखिलेश की मृत्यु हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed