फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against those who got the deed of sale done through fake records

Basti News: फर्जी अभिलेख के जरिये बैनामा कराने वालों पर केस

Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case against those who got the deed of sale done through fake records
हर्रैया (बस्ती)। रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी अभिलेख के जरिये जमीन का बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। दो साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं सहित 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बादीजोत गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि वह व्यवसाय के लिए एनएचएआई 28 पर अयोध्या के आसपास जमीन की तलाश में थे।
विज्ञापन

राजेश कुमार निवासी महादेवा, सुरेश, उनके बड़े भाई बृजेश कुमार और उनकी पत्नी कुसुम देवी निवासी खड़ौवा थाना नवाबगंज ने पवन कुमार, राजू, विनय, गौरव पुत्र अगनूराम व पवन की पत्नी मंसू निवासी महंगूपुर थाना नवाबगंज, पवन की सास रीता देवी, ससुर शिवकुमार निवासी बरहापारा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि पवन कुमार के नाम हर्रैया तहसील क्षेत्र के परशुरामपुर क्षेत्र के केशवपुर गांव में गाटा संख्या 264 ख दर्ज है। आरोपियों ने जमीन हाईवे से सटा बताकर पवन के हिस्से की 1/4 विस्सा की जमीन का बैनामा वर्ष 2022 में कर दिया। जमीन की कीमत 25 लाख रुपये ली गई। जब वह बताई गई जमीन पर चहारदीवारी की निर्माण कराने पहुंचे तो उनके साथ की गई धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने जब इस बारे में आरोपियों से संपर्क किया तो सभी कतराने लगे। संवादग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed