{"_id":"672fb423bc6fb9f22c050638","slug":"case-against-six-in-laws-in-suicide-of-married-woman-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127027-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवाहिता की खुदकुशी में छह ससुरालियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवाहिता की खुदकुशी में छह ससुरालियों पर केस
Sun, 10 Nov 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज क्षेत्र के हर्रैया गांव की नवविवाहिता की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के शिवबखरी गांव निवासी सुकन्या के पिता रामचंदर का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी से ससुराली एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बात पर चार नवंबर को बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को कुंडे से लटका दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजन, ससुर जगमोहन, सास समित्रा, ननद उर्मिला उर्फ जहरी, जेठ प्रदीप और देवर संदीप पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद