{"_id":"66e5ca9392ef8fe34c0b2327","slug":"case-against-six-for-destroying-evidence-after-murder-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123837-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में छह पर केस
Sat, 14 Sep 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर पैकोलिया पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। चांदा बुजुर्ग गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में एक वर्ष बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, चांदा बुजुर्ग गांव निवासी चंद्रेश वर्मा की पत्नी सरिता देवी ने कोर्ट में वाद दाखिल किया।आरोप लगाया कि गांव के बसंत की पत्नी अनीता से उसके पति के संबंध थे। कुछ दिन बाद उनसे मनमुटाव हो गया। इससे वह नाराज रहती थी। 22 जुलाई 2023 को दोपहर पति ने कहा कि अभी आता हूं, तब साथ में भोजन करेंगे। यह कहकर वह अनीता के घर पहुंच गए। कुछ देर बाद सरिता ने पति के पास फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि अनीता और उनके सहयोगी सतिराम ने उसके पति को जान से मार डाला और बचाव के लिए दोनों ने लाश को बाहर बरामदे में लोहे की पाइप से लटका दिया। वहां जाकर देखा तो अनीता और सतिराम के सहयोगी राजेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू, दूधनाथ, अनिल तिवारी और सचिन कनौजिया साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को उतार कर श्मशान घाट ले जाने की तैयारी में थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एसीजेएम द्वितीय कोर्ट ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष संजू यादव ने बताया है कि कोर्ट के निर्देश पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।