फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against seven in two cases of assault

Basti News: मारपीट के दो मामलों में सात के खिलाफ केस

Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case against seven in two cases of assault
सोनहा। पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना के डीडई माफी की किरन देवी पत्नी रामनरेश का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात 7:30 बजे जमीन के विवाद में उनकी ननद मनीषा, ननदोई गोविंद, रामनरेश ने उन्हें गाली गलौज देते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। वहीं, कुलही रमनगरा की सुदामा देवी पत्नी राम सजीवन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे घरेलू विवाद में अनिल, रवीश, सतीश व सुनील ने उन्हें, उनके बेटे वृजभान, बेटी रुचि को गाली गलौज देते हुए मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने व यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि आरोपी प्रवीन कुमार निवासी थाना रुधौली के खिलाफ शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करने और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया था। वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को टेमा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी सकुशल मिल गई। संवाद
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप

सल्टौआ। भानपुर तहसील के बांसापार गांव के ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। गांव के रामविलास, रामकिशोर, चंद्र प्रकाश, सुनील ने बताया कि गांव में गड़ही, बंजर भूमि, सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इससे आने-जाने में काफी असुविधा हो रही है। इसकी जानकारी लेखपाल को कई बार दी गई, उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर टॉवर लगवाने पर केस
बस्ती। रुधौली पुलिस ने सरकारी भूमि पर मोबाइल टॉवर लगवाने के मामले में केस दर्ज किया है। रुधौली तहसील के राजस्व लेखपाल हबीबुल्लाह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि डुमरी गांव गांव के चंद्र प्रताप सिंह ने आबादी खाते की भूमि के 2500 वर्ग फीट का लीज एक कंननी के पक्ष में बीस वर्ष के लिए 14 मार्च 2023 को किया। लेकिन, मोबाइल टॉवर की स्थापना लीज वाले स्थान पर न कराकर रास्ता खाते की सरकारी भूमि पर करा दी गई। इस तरह चंद्र प्रताप सिंह ने सरकारी भूमि में मोबाइल टावर स्थापित कराकर अवैध कब्जा किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल
नगर बाजार(बस्ती)। नगर बाजार मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी निवासी सुनील कुमार, शालू पुत्री महेन्द्र पाल व पुष्पा पत्नी महिपाल एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। संवाद
सांप के काटने से मवेशी की मौत
कप्तानगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के बढ़नी गांव में सांप काटने से मवेशी की मौत हो गई। पशुपालक ने जहरीले सांप को मार डाला। सूचना पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने मवेशी के शव का पोस्टमार्टम किया। कप्तानगंज ब्लॉक के बढ़नी मिश्र गांव के रहने वाले राम किशोर गुप्ता शुक्रवार की रात अपने मवेशी को घर के सामने बांधे थे। भोर 4 बजे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिवार के लोग उठे तो सांप को देख उसे मार डाला। कुछ देर बाद मवेशी की हालत बिगड़ गई। पशुपालक ने नजदीकी डॉक्टर को बुलाकर इलाज शुरू कराया। कुछ ही देर बाद मवेशी की मौत हो गई। कप्तानगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नजमुल ने बताया कि मवेशी का पोस्टमार्टम किया गया है। संवाद

कुसौरा में दो बाइक टकराई, एक घायल
कलवारी। बस्ती टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में शनिवार की शाम दो बाइक सामने से टकरा गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय विशाल निवासी बेलवाडाड़ थाना कलवारी घर से कुसौरा बाजार जा रहे थे। कुसौरा पहुंचते ही सामने गलत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। विशाल सड़क पर ही गिरकर घायल हो गये और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी बहादुरपुर भिजवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed