फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against four for breaking into house, robbery and molestation

Basti News: घर में घुसकर लूटपाट और छेड़खानी में चार पर केस

Mon, 20 Jan 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case against four for breaking into house, robbery and molestation
- वाल्टरगंज क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर लूटपाट और छेड़खानी की घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि घर के अंदर घुसे विपक्षियों ने लूटपाट की। शोर मचाने पर घर में मौजूद किशोरी से अश्लील हरकत करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वाल्टरगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि 14 नवंबर 2024 को घर में 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि बेटी को अकेला पाकर विपक्षी रामजी व अन्य घर में घुस गए। लूटपाट किए और घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक बेटी ने शोर मचाया तो उन लोगों ने उसे थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया। उसके साथ अश्लील हरकत की। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसकी चीख-पुकार सुन दरवाजे के बाहर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आरोप है कि घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर व अन्य सामान भी उठा ले गए। घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई। पुलिस ने रामजी के अलावा प्रवीन, बृजेश व गोलू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed