{"_id":"66e9ee6981993761da0b8747","slug":"case-against-eight-including-husband-for-dowry-harassment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123961-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर केस
Wed, 18 Sep 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। महिला पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
वाल्टरगंज क्षेत्र स्थित मायके में रह रहीं प्रीति यादव ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी भगवती बिहार खरिका रोड तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ निवासी विकास यादव के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि पति के अलावा ससुर रामतेज यादव, सास गुजराती देवी, देवर विशाल, ननद अनीता, विनीता, सुनीता व संगीता पर डीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद