{"_id":"659450f98e0c7e036809a27b","slug":"case-against-28-accused-of-creating-ruckus-at-petrol-pump-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9364-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेट्रोलपंप पर हंगामा करने के 28 आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेट्रोलपंप पर हंगामा करने के 28 आरोपियों पर केस
Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। डिब्बे में पेट्रोल न मिलने पर शहर के मालवीय रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामा करने के दो नामजद सहित 28 आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रविवार रात इन लोगों ने सेल्समैन से मारपीट की और पंप मालिक राना वीर सिंह का कॉलर पकड़ लिया था।
इस संबंध में पंप मालिक रानावीर सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि रविवार रात उनके पेट्रोल पंप पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी मेराज अहमद बाइक लेकर पहुंचा। बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वह बोतल में भी पेट्रोल मांगने लगा। कर्मचारियों के मना करने पर देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद वह 25 लोगों को लेकर वह दोबारा पहुंचा और स्टाफ को मारने-पीटने लगे। सूचना मिलने पर पंप मालिक पहुंचे तो मेराज को पकड़कर केबिन में ले जाने लगे। वह कह रहे थे कि 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी है,पुलिस के आने के बाद चले जाना।
यह देख बाकी लोगों ने छीना-झपटी शुरू कर दी और पंप मालिक का कॉलर पकड़ लिया। जबरदस्ती वे लोग अपने साथी को छुड़ाकर लेकर चले गए। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप की सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि मेराज, नियाज अहमद, सिकंदर निवासी पुरानी बस्ती व अन्य 25 लोग नाम पता अज्ञात पर बलवा, मारपीट, धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।