फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   carsewak will go ayodhya on 21 october

21 अक्तूबर को अयोध्या कूच करेंगे कारसवेक : तोगड़िया

Sun, 02 Sep 2018 12:15 AM IST
basti
basti Updated Sun, 02 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
carsewak will go ayodhya on 21 october
प्रेसवार्ता करते डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि अगले वर्ष 21 अक्तूबर को बड़ी संख्या में कारसेवक लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। पूरे देश में खासकर उत्तर प्रदेश में उन युवाओं की टीम बनाई जा रही है जो 50-50 लोगों को अपने साथ लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। ये युवा ही वाहिनी प्रमुख होंगे। 
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण तोगड़िया गोरखपुर से लखनऊ जाने के क्रम में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे हर्रैया तहसील क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव के रवि मिश्र के घर भोज कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कहा कि संगठन काशी, मथुरा और अयोध्या में मंदिरों के निर्माण का मांग कर रहा है। इसके साथ ही जो लोग अल्पसंख्यक होते हुए भी दो से अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं उनको अल्पसंख्यक श्रेणी से बाहर करने की भी मांग करेंगे। प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों को उपज की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाया जाए जो अब तक नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

बताया कि संगठन मंदिर निर्माण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। 20 करोड़ लोगों को इससे जोड़ने की योजना है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद दो वर्ष तक मंदिर बनाने के आश्वासन पर चुप बैठा था। जब उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनाकर ही मंदिर निर्माण होगा तो मंदिर निर्माण में शहीद कोठारी बंधुओं के साथ ही आठ करोड़ तीस लाख लोगों द्वारा मंदिर निर्माण में दिया गया चंदा, पूरी दुनिया में तीस करोड़ लोगों द्वारा शिलापूजन कर अयोध्या पहुंचाई ईंट आदि जनता के साथ धोखा है। यही कारण है कि उद्देश्य से भटकने के कारण संगठन छोड़ना पड़ा। शरीर छूट जाए तो भी राममंदिर निर्माण का एजेंडा नहीं छोड़ूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की पहल पर सदन में कानून बनाने के लिए नामी वकीलों से मजमून बना कर भी दिया गया था लेकिन उसपर भी अमल नहीं हुआ। मंदिर निर्माण के लिए मुखर होने वाले लोगों को तरह-तरह से यातनाएं दी गईं। नए सिरे से अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद मंदिर निर्माण के लिए समान विचारधारा के संगठनों व लोगों को एकत्र कर अभियान को सफल बनाएगा। इसी उद्देश्य से पूर्वांचल की यात्रा पर हूं। सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इस मौके पर प्रदीप द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, रामसेवक,  राजीव सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed