फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   car accident in basti news update many injured

Basti News: बस्ती में ट्रक की टक्कर के बाद पेड़ से टकराई कार पलटी, पांच यात्रियों की हालत गंभीर

Mon, 23 Oct 2023 12:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Oct 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
car accident in basti news update many injured
बस्ती में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

बस्ती जिले में ट्रक की टक्कर से एक कार पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना में कार सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। घायलों में सभी कुशीनगर में अपना गेस्ट हाउस चलाते हैं।

फतेहपुर जिले के बिंदकी थाने के टिकरी मनौटी गांव के रहने वाले पप्पू सिंह (32) पुत्र ओम नारायण सिंह कई सालों से अपने गांव के लोगो के साथ कुशीनगर में रखकर अपना बेलकम गेस्ट हाउस चलाते हैं। सब लोग कार से नवरात्र में अपने पैतृक गांव गए थे।
विज्ञापन


नवरात्र में घर से पूजा पाठ करके सब लोग कार से कुशीनगर वापस आ रहे थे। कार मयंक तिवारी चला रहे थे। सोमवार को तड़के सुबह छह बजे जैसे ही कार फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के मझौवा दूबे गांव के निकट पहुंची तभी कार को पीछे से ट्रक ने साइड मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर साइड में लगे पत्थर को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में पप्पू सिंह (32) पुत्र ओम नारायण सिंह, मयंक तिवारी (22) पुत्र अवधेश तिवारी, नीरज कुमार (20) पुत्र स्व. श्रीअधार, शिवम सिंह (18) पुत्र स्व बैजनाथ और विवेक सिंह (20) पुत्र स्व बैजनाथ निवासी निवासी टिकरी मनौटी थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर हाल मुकाम हनुमान मंदिर, बेतियाहाता के पास थाना कैंट जनपद गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में फंसे लोगों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस और एनएचएआई को दिया। सूचना पर एसओ छावनी नरायण लाल श्रीवास्तव और एनएचएआई के शेषपाल चौधरी, अरविंद पांडये, वीरेन्द्र कुमार, राजन सहित कई पुलिस कर्मी पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed