फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cantonment police alert regarding the safety of Kanwariyas, foot patrol in sensitive areas

Basti News: कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर छावनी पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त

Tue, 11 Aug 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cantonment police alert regarding the safety of Kanwariyas, foot patrol in sensitive areas
विक्रमजोत। कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए छावनी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा डीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के साथ विक्रमजोत चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्र, केनौना चौकी प्रभारी राधेश्याम त्रिपाठी सहित पुलिसकर्मियों ने खतमसराय, पटखापुर, विक्रमजोत, शंकरपुर और मझौवा दूबे समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तलाशी अभियान चलाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने विशेष नजर रखी। मदरसा, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से भी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए पुलिस पोस्टों से लगातार निगरानी की जा रही है। खतमसराय से चौकड़ी टोल प्लाजा तक लगे सीसी कैमरों के माध्यम से भी संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी निगाह रख रही है। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिले। इसके लिए पुलिस दिन-रात मुस्तैद है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed