फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candidates will also have to take care of the environment

Basti News: प्रत्याशियों को पर्यावरण का भी रखना होगा ख्याल

Thu, 04 Apr 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Candidates will also have to take care of the environment
बस्ती। इस बार चुनाव में प्रत्याशी एवं राजनैतिक दलों को पर्यावरण का भी ख्याल रखना होगा। डीएम अंद्रा वामसी ने राजनैतिक दलों के साथ-साथ अधिकारियों को पर्यावरण के अनुकूल चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश पर उन्होंने प्रचार सामग्रियों के उपयोग के कारण होने वाले पर्यावरणीय खतरों के मुद्दे पर सभी को सजग रहने की नसीहत दी है। कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों को दिशानिर्देश प्रसारित किया गया है। पर्यावरण अनुकूल चुनाव दुनिया भर के विभिन्न देशों में लोकतंत्र का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के साथ-साथ चुनाव पदाधिकारियों द्वारा चुनाव सामग्री में प्लास्टिक का उपयोग करना प्रतिबंधित है। सामग्री की छपाई और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कार्य और पुस्तकों की भौतिक छपाई को कम करने और समय-समय पर ईसीआई द्वारा जारी सामग्री अनुदेशों की छपाई में पर्यावरण अनुकूल उपायों की बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed