फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candidates have blocked roads

अभ्यर्थियों ने सड़क जाम किया

Fri, 26 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 26 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Candidates have blocked roads
सड़क जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
 16448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को कट ऑफ लिस्ट जारी न होने से नाराज विभिन्न जनपदों के बीटीसी व बीएड उर्त्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के सामने सड़क जाम किया। बीएसए के विरुद्घ नारेबाजी की। इसी बीच बीएसए के पहुंचने पर अभ्यर्थी और उग्र हो गए। बीएसए से वार्ता और आश्वासन मिलने के बाद सड़क जाम खुला। मुख्य सड़क होने के नाते लंबी लाइन लग गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी धरना समाप्त नहीं हुआ। 
विज्ञापन

बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि शनिवार को कट आफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को कांउसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के साथ उनकी तैनाती भी बता दी जाएगी। प्रदेश में 16448 बीटीसी व बीएड उर्त्तीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षक के पद पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू चुकी है। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का आरोप था कि अन्य सभी जनपदों में कट आफ लिस्ट जारी हो चुकी है, मगर बस्ती में अभी तक नहीं जारी हुई, जिसे लेकर लोग परेशान है। बताया कि कट आफ लिस्ट जारी होने का कारण विभाग वाले संबंधित लिपिक का अवकाश पर रहना बता रहे हैं। पहली काउंसिलिंग 16 और दूसरी 24 को हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed