Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Canal route in poor condition; villagers express resentment

Basti News: नहर मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में नाराजगी

Fri, 06 Nov 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Canal route in poor condition; villagers express resentment
विक्रमजोत। क्षेत्र के कई गांवों को विक्रमजोत, बस्ती और अयोध्या से जोड़ने वाला नहर मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ गिट्टियां बिखर गई हैं। बारिश के बाद नहर पर बने पुलों के नीचे पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझौवा दूबे गांव के पास से अयोध्या के दर्शननगर तक प्रस्तावित रिंग रोड का निर्माण करीब एक वर्ष से चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से नहर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। पड़ेरिया नहर पुल और रैदासपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे सड़क की हालत सबसे खराब है। बारिश होते ही इन स्थानों पर गड्ढों में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है। इस मार्ग से रैदासपुर, पड़ेरिया, भौसिया, कन्हईपुर, खेमराजपुर, शंभूपुरा, लकड़ी पांडेय, लकड़ी दूबे, धिरौली पांडेय, उड़गइयां, नरसिंहपुर, अर्जनपुर, सौरी, बघुआपार, सिटकहा पांडेय, भिखारीपुर, रायपुर, मलौली गोसाई, नई दुनिया और चंद्रपलिया समेत कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीण संतोष, राम करन व जगदीश ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed