Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cameras to be installed at intersections; fines for littering.

Basti News: चौराहों पर लगेंगे कैमरे कूड़ा फेंका ताे जुर्माना

Fri, 06 Nov 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cameras to be installed at intersections; fines for littering.
बस्ती। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और सफाई व्यवस्था की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। नगर पालिका ने 30 प्रमुख स्थानों पर करीब 100 कैमरे लगाएगी। गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नियमित कूड़ा उठान नहीं करने वाले सफाई कर्मियों से लेकर सुपरवाइजर तक की जवाबदेही भी तय होगी। पूरी योजना पर 99.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका ने शहर में कूड़ा फेंकने के लिहाज से 30 स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें 10 ऐसे स्थान हैं, जहां सबसे अधिक गंदगी फैलती है। पहले चरण में इन स्थानों पर कैमरे लगाकर निगरानी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कैमरों की मदद से सड़क किनारे, खाली भूखंडों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान की जाएगी। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों की तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने की भी योजना है। इसके अलावा सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली और कूड़ा उठान में होने वाली लापरवाही पर भी नजर रखी जाएगी। सफाई नायक और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार लापरवाही मिलने पर नोटिस देने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकेगी। नगर पालिका का मानना है कि कैमरों से निगरानी होने पर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा।
शहर से रोज निकलता है 80 टन से अधिक कूड़ा : शहर से प्रतिदिन 80 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। नगर पालिका ने इसके संग्रहण के लिए 24 डंपिंग स्पॉट बनाए हैं। इसके बावजूद लोग निर्धारित स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय सड़क किनारे और खाली जगहों पर गंदगी फैला देते हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है और सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।

फिलहाल एकत्र कूड़े का निस्तारण कोइलपुरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में कराया जा रहा है। नगर पालिका अब कैमरों के जरिये कूड़ा फेंकने वालों के साथ सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों की गतिविधियों पर भी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed