फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   called explanation to cs

भानपुर सीएचसी अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 04 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/भानपुर। भानपुर सीएचसी के तुसायल गांव के केवटहिया हरिजन बस्ती में
विज्ञापन
महीने भर से खसरा फैलने और रविवार की रात में बारालखंदर के आठ वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में सीएमओ ने भानपुर सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। आरोप है कि सीएमओ के निर्देश पर भी सीएचसी अधीक्षक प्रभावित गांव का दौरान नहीं किया।

जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ राकेश मणि ने बताया कि मीडिया से मिली जानकारी और गांव के प्रधान रामभवन की शिकायत के बाद सीएमओ डॉ जेपी सिंह ने सीएचसी अधीक्षक डॉ रंजीत कुमार को फोन कर निर्देश दिया था कि गांव में अपनी टीम के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावितों को इलाज की सुविधा मुहैया कराएं।

लेकिन इसके बाद भी सोमवार को अधीक्षक खुद गांव में न जाकर केवल बेसिक हेल्थ वर्कर को भेज कर निश्चिंत हो गए। मीडिया से दोबारा अधीक्षक के गांव में न जाने की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ ने शाम को दोबारा अधीक्षक को फोन कर गांव में जाने को कहा।

इसके बाद वे किसी तरह गांव में गए। इसको लापरवाही मानते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंगलवार को गांव में डिप्टी सीएमओ डॉ लक्ष्मण मिश्रा और जिले से डॉ हलदार के नेतृत्व में टीम पहुंची और दवाएं और साफ सफाई का प्रबंध कराया।

दोनों की रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षक डॉ रंजीत कुमार से जवाब तलब किया गया है। बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति ठीक है। जो लोग बीमार थे, उनका इलाज कराया गया है। सीएमओ डॉ जेपी सिंह ने बताया कि अधीक्षक का जवाब मिलने के बाद आगे कदम उठाया जाएगा। कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed