फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Call for unity regarding employee interests, including the old pension scheme.

Basti News: पुरानी पेंशन समेत कर्मचारी हितों के लिए एकजुटता का आह्वान

Mon, 05 Oct 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Call for unity regarding employee interests, including the old pension scheme.
उ.प्र. बाल विकास सुपरवाइजर एसो. के चुनाव में चुनीं गईं पदा​धिकारी स्रोत संगठन - फोटो : credit
बस्ती। बाल विकास सुपरवाइजर एसोसिएशन के अधिवेशन में रविवार को कर्मचारी हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठे। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने और कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान करने समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया गया। अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद की देखरेख में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। पुष्पा रानी को मंडल अध्यक्ष, प्रतिभा पटेल को अध्यक्ष, अनुराधा पांडेय को मंत्री और नम्रता सिंह को बस्ती शाखा का कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं और सरकार उनकी मांगों पर अपेक्षित गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान में भी संबंधित अधिकारियों की उदासीनता सामने आती है। ऐसे में एकजुट होकर संघर्ष करने से ही कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, बाल विकास सुपरवाइजर एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला और प्रांतीय महामंत्री शशिकांता ने भी विचार रखे। रजनी वर्मा, शिवांगी, सीमा शुक्ला, जया पांडेय, सरिता मौर्य, रेनू सिंह, साधना, पूनम सिंह, रेनू गौतम, अनुराधा, रुचिका पटेल, प्रिया मौर्य, माया पासवान, शकुंतला मौर्य, कुमुद सिंह, शिखा मिश्रा और अनुष्का पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed