{"_id":"679534c7990b6654b2023f85","slug":"call-for-thoughtful-voting-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131038-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोच-समझकर मत का प्रयोग करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोच-समझकर मत का प्रयोग करने का आह्वान
Sun, 26 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय सभागार में शनिवार को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग जाति, धर्म, प्रलोभन से हटकर निर्भिक होकर करना चाहिए। वोट देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, सोच-समझकर मत का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो 18 वर्ष के हो गए हैं, वह युवा अपना वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं ताकि मत का प्रयोग कर सकें। अपर आयुक्त (प्रशासन) राजीव पांडेय, उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव, मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, न्याय सहायक रमेश चंद्र कन्नौजिया, वैयक्तिक सहायक बजरंग बली पांडेय, मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी प्रवीण चौधरी, नाजिर अनुपम कुमार चौधरी आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
बनकटी संवाद के अनुसार, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, थानाध्यक्ष सुशील कुमार गौड़, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में डाॅ. राजेश कुमार सहित सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान आशुतोष पटेल, अतुल पाल, राम प्रकाश चौधरी, मदन गोपाल पांडेय, मनोज कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।